मेरी असफलता ही मेरी सफलता है ।
मैं असफल हूँ क्योंकि मैं झूठ नहीं बोलता ।
मैं असफल हूँ क्योंकि मैं धोखा नहीं देता ।
मैं असफल हूँ क्योंकि मैं दिखावा नहीं करता ।
मैं असफल हूँ क्योंकि मैं चोरी नहीं करता ।
मैं असफल हूँ क्योंकि चुगलखोरी नहीं करता ।
मेरी असफलता ही मेरी सफलता है ।
मैं असफल हूँ क्योंकि मैं रिश्वतखोर नहीं हूँ ।
मैं असफल हूँ क्योंकि मैं मुँहचोर नहीं हूँ ।
मैं असफल हूँ क्योंकि मैं अमीर नहीं हूं ।
मैं असफल हूँ क्योंकि मैं नेता या फ़क़ीर नहीं हूँ ।
मेरी असफलता ही मेरी सफलता है ।
🌷🌷भास्कर पाठक🌹🌹
No comments:
Post a Comment